Back to Blog
General
7 min read
How to use Radio Hotstar App
18 June 2026 · Radio Hotstar Blog
# रेडियो हॉटस्टार ऐप — सम्पूर्ण गाइड
## RJ वंशिका द्वारा — आपके लिए ❤️
"सुनते रहिए रेडियो हॉटस्टार — जो सबको दीवाना बना दे!" 🎙️
---
*रेडियो हॉटस्टार क्या है?*
दोस्तों, रेडियो हॉटस्टार एक ऐसा online radio station है जो पूरी तरह से हिंदी में है और बिल्कुल मुफ्त है। यहाँ आपको मिलेंगे — बॉलीवुड के सुपरहिट गाने, 90s के पुराने यादगार गाने, रोमांटिक गाने, और हमारे प्यारे RJ Aman जी और RJ Vanshika के मज़ेदार Live शोज़।
सबसे खास बात यह है कि यह रेडियो चौबीसों घंटे, सातों दिन बजता रहता है — चाहे रात हो, दिन हो, सुबह हो या शाम। आप कभी भी सुन सकते हैं। और इसके लिए आपको एक भी पैसा नहीं देना है — यह पूरी तरह फ्री है।
तो चलिए अब मैं आपको step by step सब कुछ समझाती हूँ।
---
# STEP 1 — ऐप डाउनलोड या अपडेट कैसे करें
दोस्तों, सबसे पहला काम है रेडियो हॉटस्टार का ऐप अपने फोन में download करना। यह बिल्कुल आसान है — बस नीचे दिए steps follow करिए।
अपने Android फोन की home screen देखिए या सारे apps में जाइए। वहाँ आपको *Play Store* का icon दिखेगा — यह एक रंगीन triangle जैसा icon होता है। उस पर दबाइए।
Play Store खुलने के बाद सबसे ऊपर एक *Search बार* दिखेगा जिसमें लिखा होगा "Search for apps & games"। उस पर दबाइए।
अब अपने फोन की keyboard से लिखिए — *Radio Hotstar* — और Search button दबाइए।
Search results में सबसे पहले जो ऐप दिखेगा उसका नाम होगा *"Radio Hotstar & Radio Gaana"*। उसके icon पर या नाम पर दबाइए।
ऐप का page खुलेगा। वहाँ एक बड़ा *"Install"* बटन दिखेगा — उस पर दबाइए।
ऐप आपके फोन में download और install होना शुरू हो जाएगा। इसमें थोड़ा समय लगेगा — internet की speed के हिसाब से। जब install हो जाए तो *"Open"* बटन दबाइए।
*अगर ऐप पहले से है:*
अगर आपके फोन में रेडियो हॉटस्टार ऐप पहले से installed है तो Play Store में ऐप का page खोलने पर *"Install"* की जगह *"Update"* लिखा दिखेगा। उसे ज़रूर दबाइए क्योंकि नए update में नए features और improvements आते हैं। Update के बिना कुछ features सही से काम नहीं करते।
---
# STEP 2 — Notifications यानी सूचनाएँ चालू करें
जब आप पहली बार ऐप खोलेंगे तो स्क्रीन पर एक message या popup आएगा। यह popup पूछेगा कि क्या आप रेडियो हॉटस्टार से notifications यानी सूचनाएँ पाना चाहते हैं।
इसमें दो बटन होंगे — एक *"Allow"* का और एक *"Don't Allow"* या *"Deny"* का।
आप *"Allow"* वाला बटन दबाइए।
यह इसलिए ज़रूरी है क्योंकि जब भी कोई नया शो शुरू होने वाला होगा — उससे ठीक *5 मिनट पहले* आपके फोन में एक notification आएगी। इससे आपको याद रहेगा कि अभी रेडियो चालू करना है। आपका कोई भी मनपसंद शो miss नहीं होगा।
अगर आपने पहले Allow नहीं किया था और अब करना चाहते हैं तो अपने फोन की *Settings* में जाइए, वहाँ *Apps* में *Radio Hotstar* ढूंढिए और *Notifications* को On कर दीजिए।
—
STEP 3 — रेडियो कैसे सुनें
ऐप खोलते ही आपके सामने Home Screen आएगी। यह screen बहुत colorful और सुंदर होगी — purple और blue colors में।
ऊपर आपको चार tabs दिखेंगे:
पहला tab है "Hotstar" — यह हमारा main channel है जहाँ RJ Aman जी और RJ Vanshika के live shows आते हैं।
दूसरा tab है "Radio Gaana" — यह दूसरा channel है जहाँ Auto DJ के साथ non-stop music चलता रहता है।
तीसरा tab है "Schedule" — इसमें सारे आने वाले शोज़ की जानकारी मिलती है कि कौन सा शो कब आएगा।
चौथा tab है "Message RJ" — इससे आप सीधे अपने RJ को message कर सकते हैं।
रेडियो हॉटस्टार सुनने के लिए:
"Hotstar" tab पर दबाइए। थोड़ा नीचे scroll करने पर या सीधे screen पर आपको "Now Playing" लिखा हुआ एक section दिखेगा। इस section में एक बड़ा नारंगी रंग का ▶️ Play बटन दिखेगा — उसे दबाइए।
दबाते ही रेडियो बजने लगेगा। आपको गाना या RJ की आवाज़ सुनाई देने लगेगी।
जब रेडियो बज रहा हो तो वही बटन ⏸️ Pause में बदल जाएगा। रेडियो बंद करना हो तो उसी बटन को दोबारा दबाइए — रेडियो रुक जाएगा।
रेडियो गाना सुनने के लिए:
ऊपर "Radio Gaana" tab पर दबाइए। फिर "Now Playing" section में वही बड़ा ▶️ Play बटन दबाइए — non-stop music शुरू हो जाएगा।
Now Playing section में और क्या मिलेगा:
Play बटन के अलावा इस section में कुछ और buttons भी होंगे:
→ ⏮️ Previous बटन — इसे दबाने पर आप Radio Hotstar और Radio Gaana के बीच switch कर सकते हैं। यानी अगर Radio Hotstar सुन रहे हैं तो यह बटन दबाने पर Radio Gaana पर चले जाएँगे और Radio Gaana सुन रहे हैं तो Radio Hotstar पर आ जाएँगे।
→ 🔊 Volume बटन — आवाज़ कम या ज़्यादा करने के लिए हैं।
🎤 Mic बटन — इसे दबाने पर आप live चल रहे शो को record कर सकते हैं। जब शो record करना हो तो यह बटन दबाइए — recording शुरू हो जाएगी। बंद करना हो तो दोबारा दबाइए और "Stop & Save" करिए — शो आपके फोन में save हो जाएगा।
#
# STEP 4 — Schedule देखें — कौन सा शो कब आएगा?
दोस्तों, Schedule का मतलब है — एक ऐसी list जिसमें लिखा होता है कि कौन सा शो किस दिन और किस समय आएगा। इससे आप पहले से जान सकते हैं कि अपना मनपसंद शो कब सुनना है।
Schedule देखने के लिए ऐप में सबसे नीचे एक *menu bar* दिखेगा। इसमें कई buttons होंगे। उनमें से *"Upcoming"* बटन दबाइए।
Upcoming screen खुलते ही आपको ऊपर दो बटन मिलेंगे — *"Hotstar"* और *"Gaana"*। जिस channel का schedule देखना हो उस पर दबाइए।
अब नीचे शोज़ की एक लंबी list दिखेगी। हर शो के सामने लिखा होगा:
→ शो का नाम — जैसे "Letters Choice" या "Star Choice"
→ RJ का नाम — जैसे "RJ Vanshika" या "RJ Aman"
→ तारीख — कब है वो शो
→ समय — कितने बजे से कितने बजे तक
जो शो इस वक्त live चल रहा होगा उसके सामने *🔴 LIVE* का लाल बटन दिखेगा। इसका मतलब है यह शो अभी हो रहा है — आप तुरंत सुन सकते हैं।
*Reminder यानी याद दिलाने वाली सूचना कैसे लगाएँ:*
किसी शो के सामने *"REMIND"* या *🔔 bell* बटन दिखेगा — उसे दबाइए।
दबाते ही एक popup आएगा जिसमें दो options होंगे:
पहला option है *"Add to Calendar / Alarm"* — इसे दबाने पर वो शो आपके फोन के calendar में save हो जाएगा और शो के समय पर alarm की तरह याद दिलाएगा।
दूसरा option है *"Notify Me on This Device"* — इसे दबाने पर ऐप खुद आपको शो से पहले notification भेजेगा।
दोनों में से जो आपको सही लगे वो दबाइए। Reminder set हो जाएगी और आप शो miss नहीं करेंगे।
---
# STEP 5 — Account कैसे बनाएँ और Login कैसे करें
दोस्तों, ऐप के कई features जैसे Messages भेजना, Song Request करना, Shout Out भेजना — इन सब के लिए आपका account होना और login होना ज़रूरी है। बिना login के यह features काम नहीं करेंगे।
तो चलिए पहले account बनाते हैं और फिर login करते हैं।
*Login कैसे करें — जिनका account पहले से है:*
ऐप में सबसे नीचे more option में *"Profile"* बटन दिखेगा — उस पर दबाइए।
Profile screen खुलेगी। अगर आप login नहीं हैं तो वहाँ *"Login & Register"* का बटन दिखेगा — उस पर दबाइए।
एक नया screen खुलेगा जिसमें दो boxes होंगे।
पहले box में अपना *मोबाइल नंबर* डालिए — वही नंबर जो आपने account बनाते वक्त दिया था।
दूसरे box में अपना *Password* डालिए — वही जो आपने account बनाते वक्त set किया था।
दोनों भरने के बाद नीचे *"Login"* बटन दबाइए।
बस — आप login हो गए! अब आपका नाम और photo Profile section में दिखने लगेगी।
*नए हैं? पहली बार Account कैसे बनाएँ:*
अगर आपने पहले कभी account नहीं बनाया तो Login screen पर नीचे *"Register"* का option दिखेगा — उस पर दबाइए।
Register screen खुलेगी जिसमें तीन boxes होंगे।
पहले box में अपना *नाम* लिखिए — जैसे "Ramesh" या "Sunita"।
दूसरे box में अपना *मोबाइल नंबर* लिखिए — 10 अंकों का।
तीसरे box में एक *Password* सोचकर लिखिए। Password कुछ भी हो सकता है जैसे आपका नाम और जन्म साल मिलाकर। इसे कहीं लिख कर रखिए ताकि भूलें नहीं।
तीनों भरने के बाद *"Register"* बटन दबाइए।
आपका account बन गया! अब आप automatically login हो जाएँगे।
*Password भूल गए?*
अगर कभी password भूल जाएँ तो Profile screen में *"Change Password"* का option मिलेगा — वहाँ से नया password set कर सकते हैं।
---
# STEP 6 — RJ को Message कैसे भेजें
यह रेडियो हॉटस्टार का सबसे पसंदीदा feature है। इससे आप सीधे अपने RJ से बात कर सकते हैं — चाहे feedback दें, या बस हाल-चाल पूछें।
*Messages कैसे खोलें:*
ऐप में नीचे menu bar में *"Messages"* बटन दिखेगा — उस पर दबाइए।
Messages screen खुलते ही पहले एक *Advertisement यानी Ad* दिखेगा। यह Ad देखना ज़रूरी है — इसे skip मत करिए, पूरा देखिए। Ad आमतौर पर 15 से 30 seconds का होता है।
Ad पूरा होने के बाद messaging का screen खुल जाएगा। आपको लिखा दिखेगा कि आपको *30 मिनट* की access मिल गई है। यानी अगले 30 मिनट तक आप जितना चाहें messages भेज सकते हैं।
*Text Message कैसे भेजें:*
Messages screen पर सबसे नीचे एक लंबा box दिखेगा। उसमें दबाइए — आपके फोन की keyboard खुल जाएगी।
अब जो मन में आए लिखिए। जैसे:
"Hello RJ Vanshika ji! आपका Letters Choice शो बहुत अच्छा लगता है। मेरा नाम है सुनीता और मैं हर रोज़ आपका शो सुनती हूँ।"
लिखने के बाद box के बगल में या नीचे *"Send Message"* बटन दिखेगा — उसे दबाइए। आपका message RJ तक पहुँच जाएगा।
*Voice Message यानी बोलकर Message कैसे भेजें:*
बहुत से लोग लिखने में परेशानी होती है — तो आप बोलकर भी message भेज सकते हैं।
Messages screen के नीचे text box के पास एक *🎤 Microphone icon* दिखेगा। उसे एक बार दबाइए।
दबाते ही recording शुरू हो जाएगी — आपको पता चल जाएगा क्योंकि screen पर recording का indicator दिखने लगेगा।
अब माइक के पास मुँह करके साफ आवाज़ में बोलिए जो भी कहना हो। जैसे:
"Namaskar RJ Aman ji! Main Radio Hotstar ka bahut bada fan hoon. Aapka Old is Gold show mujhe bahut pasand aata hai."
बोलने के बाद *"Stop"* बटन दबाइए। Recording रुक जाएगी।
फिर *"Send Message"* बटन दबाइए — आपकी voice message RJ तक पहुँच जाएगी। RJ आपकी आवाज़ सुनेंगे और live शो में respond करेंगे।
*Audio File Attach करके कैसे भेजें:*
अगर आपके फोन में कोई audio file पहले से saved है और आप उसे भेजना चाहते हैं तो Messages screen पर एक *Audio Attach 🎵 icon* दिखेगा। उसे दबाइए।
आपके फोन का file manager खुलेगा। वहाँ से जो audio file भेजनी हो उसे select करिए — वो attach हो जाएगी। फिर *"Send Message"* दबाइए।
---
# STEP 7 — Live शो Record कैसे करें
दोस्तों, कभी-कभी कोई शो इतना अच्छा लगता है कि मन करता है काश इसे save कर लें! तो रेडियो हॉटस्टार में यह भी possible है — आप live चल रहे शो को record कर सकते हैं।
*Recording कैसे शुरू करें:*
रेडियो play हो रहा हो — यानी आप पहले Play बटन दबाकर रेडियो चालू करिए।
जब रेडियो बज रहा हो तब *"Now Playing"* section में नीचे देखिए। वहाँ Play बटन के पास ही एक *🎤 Mic icon* दिखेगा — लाल रंग का।
उस *Mic icon* पर दबाइए।
दबाते ही recording शुरू हो जाएगी। Screen पर आपको दिखेगा कि recording चल रही है। इसका मतलब है जो भी रेडियो पर बज रहा है — RJ की आवाज़, गाने — सब record हो रहा है।
*Recording कैसे बंद करें:*
जब शो खत्म हो जाए या जब आप चाहें — वही *Mic icon* दोबारा दबाइए।
एक popup आएगा जिसमें लिखा होगा *"Stop & Save"* — उसे दबाइए।
Recording बंद हो जाएगी और आपके फोन में save हो जाएगी।
*Saved Recording कैसे सुनें:*
ऐप में *☰ Menu* icon दबाइए जो ऊपर बाईं तरफ होता है। वहाँ *"Recording"* section मिलेगा।
उसमें जाने पर आपकी सारी saved recordings की list दिखेगी। जो recording सुननी हो उसके सामने:
→ *▶️ Play बटन* दबाइए — recording बजने लगेगी
→ *↗️ Share बटन* दबाइए — WhatsApp या कहीं भी भेज सकते हैं
→ *🗑️ Delete बटन* दबाइए — recording delete हो जाएगी
---
# STEP 8 — Podcast कैसे सुनें और Download करें
दोस्तों, Podcast का मतलब है — हमारे पुराने शोज़ की recordings जो ऐप में save हैं। अगर आपने कोई शो miss कर दिया — कोई बात नहीं! Podcast में जाकर वो शो बाद में सुन सकते हैं।
*Podcasts कैसे खोलें:*
ऐप में नीचे menu bar में *"Podcasts"* बटन दिखेगा — उस पर दबाइए।
Podcasts screen खुलेगी। यहाँ पुराने सारे शोज़ की list दिखेगी — नए से पुराने order में। हर podcast के सामने उसका नाम, RJ का नाम और तारीख लिखी होगी। जैसे:
→ Star Theme Choice — RJ Aman के साथ.
→ Star Choice — Juhi Chawla Special,
→ Bollywood choice— RJ Vanshika के साथ,
→ Star 90s and New Special — RJ Aman के साथ
*Podcast सुनने के लिए:*
जो podcast सुनना हो उसके सामने *▶️ Play बटन* दिखेगा — उसे दबाइए। Podcast बजने लगेगा।
Podcast चलते वक्त ऊपर एक player दिखेगा जिसमें:
→ *⏮️* — पीछे जाने के लिए
→ *⏭️* — आगे जाने के लिए
→ *⏸️* — Pause करने के लिए
*Podcast Download करने के लिए:*
Podcast के सामने या player में *⬇️ Download बटन* दिखेगा — उसे दबाइए।
Download शुरू हो जाएगा। Download पूरा होने के बाद यह podcast आपके फोन में save हो जाएगा। फिर आप इसे बिना internet के भी कभी भी सुन सकते हैं।
*Podcast Share करने के लिए:*
*↗️ Share बटन* दबाइए। आपके फोन का share menu खुलेगा — WhatsApp, Facebook या जहाँ चाहें भेज सकते हैं।
---
# STEP 9 — Shout Out कैसे भेजें
Shout Out मतलब — एक छोटा सा wish या message जो RJ live शो में पढ़ते हैं। जैसे किसी का Birthday हो, Anniversary हो, Exam में pass हो — कुछ भी।
*Shout Out खोलने के लिए:*
ऐप में नीचे *"More"* बटन दबाइए। एक menu खुलेगा जिसमें कई options होंगे। उनमें से *"Shout Out"* पर दबाइए।
Shout Out screen खुलेगी।
*Shout Out कैसे भेजें:*
यहाँ एक form होगा। उसमें:
→ अपना *नाम* लिखिए — जैसे "मैं हूँ सुनीता"
→ अपना *Shout Out message* लिखिए — जो RJ को live पढ़वाना चाहते हैं
उदाहरण के लिए आप लिख सकते हैं:
"RJ Vanshika ji — मेरी बहन Priya का आज Birthday है। उसे बहुत प्यार से Happy Birthday wishes !"
Message लिखने के बाद *"Submit"* बटन दबाइए।
Submit करने के बाद screen पर *"Approval Pending"* लिखा आएगा। इसका मतलब है आपका Shout Out हमारे Admin तक पहुँच गया है। वो approve करेंगे और उसके बाद RJ अगले live शो में आपका Shout Out पढ़ेंगे।
---
# STEP 10 — Special Request कैसे करें
दोस्तों, यह feature बहुत ही खास है। अगर आपके घर में कोई बड़ा जश्न है — Birthday हो, Anniversary हो, — तो आप हमसे एक पूरा Special Show request कर सकते हैं जिसमें *20 से ज़्यादा गाने* आपकी पसंद के बजाए जाएँगे।
*ध्यान रखने वाली बातें:*
→ Special Request कम से कम *3 दिन पहले* करनी होगी — last minute में नहीं होगी
→ एक account से कुल *3 बार* Special Request कर सकते हैं
*Special Request कैसे करें:*
ऐप में नीचे *"More"* बटन दबाइए। Menu में *"Special Request"* पर दबाइए।
Special Request का form खुलेगा। इसमें यह सब भरना होगा:
*रिश्ता:* जिनके लिए request है वो आपके कौन लगते हैं — जैसे माँ, पापा, भाई, बहन, दोस्त, पति, पत्नी।
*खास तारीख:* किस दिन का जश्न है — जैसे 25 April।
*किन्हें wish करना है:* उनका नाम लिखिए।
*Dedication Message:* आप उनके लिए क्या कहना चाहते हैं — यह RJ live शो में पढ़ेंगे।
*गानों के नाम:* जो गाने सुनना चाहते हैं उनके नाम लिखिए। एक-एक करके लिखिए और साथ में singer का नाम भी लिखिए।
सब कुछ भरने के बाद *"Special Request भेजें"* बटन दबाइए।
Request हम तक पहुँच जाएगी और हम उस खास दिन पर आपके लिए एक यादगार show present करेंगे।
---
# STEP 11 — Sleep Timer कैसे लगाएँ
दोस्तों, रात को बिस्तर पर लेटकर गाने सुनते-सुनते सो जाते हैं? और सुबह उठकर देखते हैं कि रात भर रेडियो चलता रहा? अब यह नहीं होगा — Sleep Timer लगाइए!
*Sleep Timer कैसे लगाएँ:*
ऐप में ऊपर बाईं तरफ या side में *☰ Menu* icon दबाइए।
एक sidebar खुलेगा जिसमें कई options होंगे। उनमें *"Sleep Timer"* पर दबाइए।
Sleep Timer screen खुलेगी। यहाँ आप time set कर सकते हैं — जैसे 10 मिनट, 15 मिनट, 20 मिनट, 30 मिनट।
जितने मिनट में रेडियो बंद करना हो वो select करिए — Timer set हो जाएगा।
उतने समय के बाद रेडियो अपने आप बंद हो जाएगा। आप आराम से सो जाइए — रेडियो की चिंता मत करिए!
---
# STEP 12 — Poll में Vote कैसे करें
Poll मतलब — RJ एक सवाल पूछते हैं और आप अपना जवाब देते हैं। जैसे — "आपको कौन सा गाना पसंद है — A या B?" आपके vote से RJ को पता चलता है कि श्रोताओं की पसंद क्या है।
*Poll कैसे खोलें:*
ऐप में नीचे *"More"* बटन दबाइए। Menu में *"Poll"* पर दबाइए।
जब RJ ने कोई Poll activate की होगी तो यहाँ options दिखेंगे। जो option आपको पसंद हो उस पर दबाइए — आपका vote दर्ज हो जाएगा।
अगर इस समय कोई Poll active नहीं है तो यह section खाली दिखेगा। जब RJ Poll लाएँगे तब यहाँ आकर vote करिए।
---
# STEP 13 — Leaderboard कैसे देखें
Leaderboard मतलब — एक list जिसमें सबसे ज़्यादा active listeners के नाम होते हैं। जो लोग सबसे ज़्यादा messages भेजते हैं, requests करते हैं, participate करते हैं — वो इस list में ऊपर होते हैं।
*Leaderboard कैसे खोलें:*
ऐप में नीचे *"More"* बटन दबाइए। Menu में *"Leaderboard"* पर दबाइए।
यहाँ top listeners की list दिखेगी। देखिए — क्या आपका नाम है इसमें?
जितना ज़्यादा participate करेंगे उतना ऊपर आएँगे। तो messages भेजते रहिए, requests करते रहिए और Leaderboard में अपना नाम देखिए!
---
# STEP 14 — Our Team कैसे देखें
*Our Team* section में हमारी पूरी team से मिल सकते हैं।
ऐप में नीचे *"More"* बटन दबाइए। Menu में *"Our Team"* पर दबाइए।
यहाँ आपको मिलेंगे:
*RJ Aman* — रेडियो हॉटस्टार के Lead Radio Jockey। इनकी आवाज़ में जादू है और Bollywood music से इनका गहरा प्रेम है। यह Bihar से हैं और इन्होंने listeners का एक बहुत बड़ा परिवार बनाया है।
Instagram: @radiohotstar
*RJ Vanshika* — रेडियो हॉटस्टार की Afternoon Show Host। इनके शो में एक गर्मजोशी होती है — जैसे कोई करीबी दोस्त बात कर रहा हो। Letters Choice इनका सबसे popular शो है।
Instagram: @rjvanshikaparmar
*Hemnth* — रेडियो हॉटस्टार के Web Developer और Tech Support। यह वो इंसान हैं जो पर्दे के पीछे सारी technical चीज़ें सँभालते हैं।
हर member के सामने *Instagram बटन* दिखेगा। उसे दबाइए और directly Instagram पर जाकर follow करिए!
---
# STEP 15 — Blog और News कैसे पढ़ें
*Blog पढ़ने के लिए:*
ऐप में नीचे *"More"* बटन दबाइए। Menu में *"Blog"* पर दबाइए।
Blog section में रेडियो हॉटस्टार की कहानियाँ मिलेंगी — कैसे यह रेडियो शुरू हुआ, Behind the Scenes की तस्वीरें और किस्से, RJ के बारे में जानकारी, और बहुत सी रोचक बातें। पढ़कर बहुत अच्छा लगेगा!
*News पढ़ने के लिए:*
ऐप में *"More"* दबाइए। Menu में *"News"* पर दबाइए।
यहाँ रेडियो हॉटस्टार की latest जानकारी मिलती है — जैसे कोई नया शो आने वाला है, कोई special event है, या कोई announcement है। RJ Vanshika और RJ Aman दोनों की तरफ से news यहाँ डाली जाती है। इसे पढ़ते रहें ताकि कोई update miss न हो।
---
# STEP 16 — Song Request कैसे भेजें
अपना मनपसंद गाना सुनना है? अपने RJ से request करिए!
ऐप में नीचे *"More"* बटन दबाइए। Menu में *"Song request"* पर दबाइए।
पहले एक *Ad* दिखेगा — उसे पूरा देखिए। Ad खत्म होने के बाद Song Request का form खुलेगा।
इस form में यह सब भरना होगा:
*RJ चुनिए:* एक list आएगी जिसमें से आप select करेंगे कि किस RJ को request भेजनी है — RJ Aman को या RJ Vanshika को।
*आपका नाम:* अपना पूरा नाम लिखिए ताकि RJ आपका नाम लेकर request announce कर सकें।
*गाने का नाम:* जो गाना सुनना है उसका पूरा नाम लिखिए। जैसे — "Tum Hi Ho" या "Lag Ja Gale"।
*Singer का नाम:* उस गाने के singer का नाम लिखिए। जैसे — "Arijit Singh" या "Lata Mangeshkar ji"।
*Dedication:* अगर यह गाना किसी खास इंसान के लिए सुनना है तो उनका नाम लिखिए। जैसे — "मेरी माँ के लिए"।
*Special Message:* कोई बात कहनी हो तो यहाँ लिखिए। यह optional है — नहीं लिखा तो भी चलेगा।
सब भरने के बाद *"Request भेजें"* बटन दबाइए।
अपनी वॉयस फरमाइश भी आप वहाँ पे दिए गए माइक के ऑप्शन से रिकॉर्ड करके भेज सकते है,
और चाहे तो फाइल अटैच करके भी भेज सकते है,
आपकी request RJ तक पहुँच जाएगी। Screen पर आपको अपनी request दिखने लगेगी — pending list में। जब RJ वो गाना बजाएँगे तो आपका नाम लेकर announce करेंगे।
---
# STEP 17 — Notifications कैसे देखें
ऐप में ऊपर दाईं तरफ एक *🔔 Bell icon* दिखेगा। उसे दबाइए।
Notifications screen खुलेगी जिसमें सारी notifications की list होगी। जैसे:
→ "स्टार मस्ती विथ वंशिका — आज से यह शो दोपहर 3 बजे से लाइव होगा"
→ "New Podcast Released — Check out our new podcast section for exclusive interviews"
→ "Welcome to Radio Hotstar! Enjoy the best ad-free music and live RJ shows 24/7"
हर notification के साथ तारीख भी लिखी होगी।
---
# STEP 18 — ऐप Share और Rate कैसे करें
*ऐप Share करने के लिए:*
रेडियो हॉटस्टार अच्छा लगा? अपने दोस्तों, परिवार को भी बताइए!
ऐप में *☰ Menu* icon दबाइए। Sidebar में *"Share App"* पर दबाइए।
एक ready-made message मिलेगा जिसमें रेडियो हॉटस्टार का link होगा। उसे WhatsApp, Facebook, या जहाँ चाहें share करिए। जितना ज़्यादा share करेंगे — उतना हमारा रेडियो परिवार बड़ा होगा।
*Rating देने के लिए:*
ऐप अच्छा लगा तो हमें Play Store पर Rating देकर support करिए!
☰ Menu खोलिए → *"Rate Us"* पर दबाइए।
Play Store खुलेगा। वहाँ *5 Stars ⭐⭐⭐⭐⭐* पर दबाइए और चाहें तो एक अच्छा सा review भी लिखिए। इससे और लोगों को भी रेडियो हॉटस्टार के बारे में पता चलेगा।
---
# STEP 19 — WhatsApp Group और Social Media से जुड़ें
*WhatsApp Channel Join करने के लिए:*
ऐप में *☰ Menu* खोलिए → **"WhatsApp Group" पर दबाइए।
WhatsApp खुलेगा — Join बटन दबाइए। Channel join हो जाएगा।
इस channel पर मिलेगा — शोज़ के updates, गानों के links, special announcements — सब कुछ सबसे पहले।
YouTube Subscribe करने के लिए:
ऐप में Home screen पर या ☰ Menu में YouTube का option मिलेगा। उसे दबाइए।
YouTube का हमारा channel खुलेगा — @radiohotstar। Subscribe बटन दबाइए। यहाँ मिलेंगे live interviews, behind the scenes videos और बहुत कुछ।
रेडियो हॉटस्टार Download करें:
Play Store पर जाइए और लिखिए — Radio Hotstar — और install करिए। बिल्कुल मुफ्त है!
लिखा by RJ Vanshika — रेडियो हॉटस्टार
"सुनते रहिए रेडियो हॉटस्टार — जो सबको दीवाना बना दे!" 🎙️❤️
YouTube Subscribe करें • WhatsApp Channel join करें •
Listen Live Now
Tune in to Radio Hotstar — free, 24/7!
Listen Now
Bollywood
Best Bollywood Songs of 2024 You Must Listen To
27 May 2026 · 4 min read
Bollywood
90s Bollywood: The Golden Era of Indian Music
27 May 2026 · 5 min read
Music Tips
How Online Radio Works: A Simple Guide
27 May 2026 · 3 min read
RJ Stories
Life Behind the Mic: What It Is Really Like to Be an RJ
27 May 2026 · 4 min read
Lifestyle
7 Surprising Health Benefits of Listening to Bollywood Music
27 May 2026 · 4 min read
RJ Stories
Meet RJ Aman: The Voice Behind Radio Hotstar
27 May 2026 · 3 min read
RJ Stories
Meet RJ Vanshika: Star Masti Show Host
27 May 2026 · 3 min read
Bollywood
Kumar Sanu: The Voice That Defined a Generation
27 May 2026 · 5 min read
Bollywood
Arijit Singh: The King of Modern Bollywood Music
27 May 2026 · 4 min read
Bollywood
Top 15 Bollywood Wedding Songs for Your Special Day
27 May 2026 · 5 min read
Bollywood
Bihar Ki Sangeet Sanskriti: A Rich Musical Heritage
27 May 2026 · 4 min read
Bollywood
Lata Mangeshkar: A Tribute to the Nightingale of India
27 May 2026 · 5 min read
Bollywood
Best Bollywood Monsoon Songs to Enjoy the Rainy Season
27 May 2026 · 3 min read
Bollywood
Mohammed Rafi: The Legend Whose Voice Lives Forever
27 May 2026 · 5 min read
Radio Hotstar
How to Request Your Favourite Song on Radio Hotstar
27 May 2026 · 2 min read
Bollywood
Top Bollywood Sad Songs That Will Touch Your Heart
27 May 2026 · 4 min read
Bollywood
Best Bollywood Friendship Songs to Celebrate Dosti
27 May 2026 · 3 min read
Radio Hotstar
The Story of Radio Hotstar: How It All Began
27 May 2026 · 4 min read
Bollywood
AR Rahman: The Man Who Revolutionised Bollywood Music
27 May 2026 · 5 min read
Radio Hotstar
Radio Hotstar App Ki Khaas Visheshataen
27 May 2026 · 3 min read
Radio Hotstar
Radio Hotstar: Aapka Apna Hindi Bollywood Radio
27 May 2026 · 3 min read
Bollywood
Bollywood Ke Woh Yaddgar Gaane Jo Kabhi Bhoolenge Nahi
27 May 2026 · 4 min read
Radio Hotstar
Song Request Kaise Karein Radio Hotstar Par
27 May 2026 · 2 min read
RJ Stories
RJ Banne Ka Sapna: Kaise Shuru Karein Apna Safar
27 May 2026 · 4 min read
Bollywood
Bihar Mein Radio Ka Mahatva Aaj Bhi Utna Hi Hai
27 May 2026 · 3 min read
Music Tips
Online Radio vs Spotify: Which Is Better for Music Lovers?
27 May 2026 · 4 min read
© 2026 Radio Hotstar. All rights reserved.